देहरादून में 13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक,
देहरादून (प्रदेश की गाथा) : मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह प्रतिष्ठित सम्मेलन 13 नवंबर, 2026 को दून विश्वविद्यालय, देहरादून के डॉ. नित्यानंद ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों और विशेष रूप से युवा पीढ़ी की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि उनके अनुभवों का लाभ राज्य के विकास को मिल सके। बैठक में डेलीगेट्स पंजीकरण, सांस्कृतिक संध्या, यातायात प्रबंधन और लाइव प्रसारण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में उपस्थित अधिकारी:
इस उच्चस्तरीय बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु एवं डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री शैलेश बगौली, डॉ. आर. राजेश कुमार, श्री दीपेंद्र चौधरी, श्री युगल किशोर पंत, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी तथा प्रवासी प्रकोष्ठ से श्री सुधीर नौटियाल सहित सभी संबंधित अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।