बिशनपुर पुरानी कुंडी में मुख्य सड़क का निर्माण शुरू, स्वामी यतीश्वरानंद ने स्कूल निर्माण का दिया भरोसा,
हरिद्वार (प्रदेश की गाथा ): हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के बिशनपुर पुरानी कुंडी गांव में रानीमाजरा मुख्य मार्ग से लेकर गांव तक इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। बुधवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने इस कार्य की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय मंदिर निर्माण के लिए ₹51,000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने गांव में प्राथमिक विद्यालय न होने की समस्या उठाई। इस पर स्वामी यतीश्वरानंद ने आश्वस्त किया कि वे शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रस्ताव भिजवाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्कूल स्वीकृत कराएंगे। उन्होंने स्थानीय कांग्रेस विधायक पर केवल श्रेय लेने की राजनीति करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुंवरपाल चेयरमैन ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला मीडिया संयोजक धर्मेंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, देशराम सैनी, जोगेंद्र, मगन प्रधान, पवन, शाहपुर ग्राम प्रधान दीपक सैनी, प्रधान चरण सिंह चौहान, ऋषिपाल कश्यप, रमेश प्रधान और आदेश चौहान सहित कई नेता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
