जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक: दुर्घटनाएं रोकने और यातायात सुधार पर मंथन,
हरिद्वार (प्रदेश की गाथा) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन और मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था।
इस दौरान सीडीओ ललित नारायण मिश्र ने सड़कों को सुरक्षित बनाने और ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित क्षेत्रों) को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर एक समन्वित कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
अध्यक्षता करते हुए सीडीओ ने पुलिस, परिवहन और लोनिवि (PWD) जैसे संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा। उन्होंने ओवरस्पीडिंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने तथा आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया, ताकि जनपद की सड़कों को सुरक्षित कर अमूल्य जीवन बचाया जा सके।
