कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मामले में एक्शन में पुलिस: सीएम के संज्ञान के बाद कृष्ण हॉस्पिटल पहुंचे एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, जांच शुरू,
देहरादून (प्रदेश की गाथा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े हालिया घटनाक्रम का संज्ञान लेने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी कड़ी में एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल मंत्री का स्वास्थ्य जानने और उनसे मुलाकात करने के लिए देहरादून के कृष्ण हॉस्पिटल पहुंचे।
अस्पताल में रेखा आर्य से मुलाकात करने के बाद एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने मीडिया को बताया कि वर्तमान में कैबिनेट मंत्री का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। डॉक्टरों के मुताबिक, जब उन्हें अस्पताल लाया गया था, तब उनका ब्लड प्रेशर (बीपी) काफी हाई था। फिलहाल वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं और उनका इलाज जारी है।
इस पूरे घटनाक्रम और मंत्री की ओर से दी गई तहरीर पर बात करते हुए एसएसपी ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। थाना कैंट में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की तरफ से इस घटना से संबंधित लिखित तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी जरूरी साक्ष्य जुटाकर निष्पक्ष व सख्त कानूनी जांच की जाएगी।
