“भाजपा के विश्वास, मनीष गुप्ता के नेतृत्व और जनता के आशीर्वाद का संगम—नामित पार्षद बने मनीष गुप्ता”
हरिद्वार : 9 सितम्बर 2026 को
उत्तराखण्ड शासन, शहरी विकास अनुभाग-03, देहरादून द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 2383/IV(3)/2026-01(40)/2012, दिनांक 08 सितम्बर 2026 के अनुसार उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 (उत्तराखण्ड राज्य में यथाप्रवृत्त) की धारा 6 की उपधारा (1) के खण्ड ‘ख’ में प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राज्यपाल महोदय द्वारा नगर निगम, हरिद्वार में नामित सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
जारी अधिसूचना में क्रम संख्या 10 पर मनीष गुप्ता पुत्र श्री राजेन्द्र कुमार गुप्ता, हरिद्वार को नगर निगम, हरिद्वार के नाम निर्दिष्ट सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
मनीष गुप्ता के नामित सदस्य के रूप में नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है कि वे अपने दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना से निर्वहन करते हुए हरिद्वार के विकास, जनहित एवं नगर की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मनीष गुप्ता के नामित पार्षद नियुक्त होने से वैश्य समाज में भी हर्ष की लहर है। समाज के सम्मानित एवं सक्रिय प्रतिनिधि को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को वैश्य समाज अपने लिए भी गौरव और सम्मान का विषय मान रहा है।
यह नियुक्ति हरिद्वार के लिए गौरव का विषय है। मनीष गुप्ता के अनुभव एवं सक्रियता का लाभ नगर निगम और आमजन को निश्चित रूप से मिलेगा।
