हुड़दंग मचा रहे बाइकर्स पर पथरी थाना पुलिस ने चलाया डंडा, 02 मोटरसाइकिल सीज, 06 मोटरसाइकिल को लावारिस में किया गया दाखिल,
हरिद्वार : दिनांक 8/9/26 को सूचना मिली कि दुर्गागढ जंगल में कुछ लड़के सडक पर बाईक से हुड़दंग मचा स्टंट कर रहे हैं। उपरोक्त सूचना पर पथरी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कुछ लड़के अपनी मोटर साइकिलें मौके पर छोड़ कर भाग गए जबकि पुलिस ने 02 बाइकर्स को पकड़ कर उनकी मोटरसाइकिल सीज की गयी।मौके पर मिली अन्य 06 मोटरसाइकिल को थाने लाकर लावारिस में दाखिल किया गया।
