थाना पथरी
गौकशी के धंधे के लिए कुख्यात तत्वों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का एक्शन,
गौकशी मे पूर्व में जेल जा चुके कुल 16 आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में,
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर देहात क्षेत्र में चलाया गया विशेष अभियान,
पुलिस की अन्तर्गत 172(2) BNSS कार्रवाई, गुंडा / गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की दी चेतावनी,
हरिद्वार : थाना पथरी पुलिस के द्वारा दिनांक 06-07.09.26 को थाना क्षेत्रांतर्गत पूर्व मे गौकशी मे जेल जा चुके आरोपियों की तस्दीक हेतु अभियान चलाकर गौकशी मे सम्मिलित कुल 16 आरोपित को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।
धारा 172(2) BNSS मे दाखिल किये गये आरोपियों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत दी गई की थाना क्षेत्र मे भविष्य मे यदि किसी के भी द्वारा गौकशी करने या संलिप्त प्रकाश मे आती है तो उसके विरुद्ध गैंगस्टर, गुण्डा अधिनियम आदि मे सख्त से सख्त से कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी। गौकशी मे संलिप्त सभी आरोपित का थाना पर एक रजिस्टर बनवाया गया जिसमे उनके नाम-पता व मोबाइल नम्बर दर्ज किया गया।
