बहादराबाद विकासखंड मुख्यालय पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में यह कार्यक्रम हुआ।
शिविर में राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, डॉ जयपाल सिंह चौहान एवं प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी,भाजपा नेता तेलूराम, ज्येष्ठ उप प्रमुख उधमसिंह, कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान सहित कई वरिष्ठ नेता सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र के लगभग 850 नागरिकों ने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
शिविर में जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया। कुल 18 जनशिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 10 समस्याओं का मौके पर ही तत्काल निस्तारण कर दिया गया। शेष बची 8 शिकायतों को त्वरित और समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। यह अभियान स्थानीय जनता को सीधे शासन-प्रशासन से जोड़कर त्वरित राहत पहुंचाने में बेहद मददगार साबित हो रहा है।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी के के पंत, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
