विकासखंड बहादराबाद द्वितीय के अन्तर्गत दो गांव मुस्तफाबाद और सुल्तानपुर कुन्हारी की दो आंगनबाड़ियो ने बच्चों को वितरण होने वाले राशन में की बड़ी हेराफेरी , ग्रामीणों ने की जांच की मांग।
हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के विकासखंड बहादराबाद द्वितीय परियोजना के अंतर्गत कुन्हारी क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों का राशन खुले बाजार में बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। जुलाई से सितंबर 2025 के राशन घोटाले में लिप्त कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय, विभाग ने शिकायत करने वाले सीडीपीओ के खिलाफ ही जांच बिठा दी है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उच्च स्तरीय जांच की मांग के बीच जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
