विकासखंड बहादराबाद परिसर में लगे वाटरकुलर व हैंड पंप पड़े खराब, विकास खंड बहादराबाद में आने वाले आम लोग पीने का पानी नहीं मिलने से परेशान।
आपको बताते चले कि विकासखंड बहादराबाद परिसर में लगाए गए वाटरकुलर व हैंड पंप खराब होने के कारण विकास खंड बहादराबाद में आनेवाले वाले आमलोग पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने से काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं।
बता दें कि वाटरकुलर व हैंड पंप खराब होने के बारे में खंड विकास अधिकारी बहादराबाद को अवगत कराया गया तो उन्होंने इस विषय पर ध्यान देना उचित न समझ कर इस विषय को जानकर भी अनजान कर दिया। भीषण गर्मी के मौसम में भी जब विकास खंड बहादराबाद परिसर में आम लोगों के लिए पानी की व्यवस्था ध्यान नहीं दिया जा रहा है तो फिर क्षेत्र में क्या कंडीशन होगी यह एक बड़ा सवाल है।
विकासखंड बहादराबाद में आने वाले लोगों ने बताया कि गर्मी के मौसम में प्यास ज्यादा लगती है और प्यास लगने पर जब हम वाटरकुलर और हैंड पंप पर पानी पीने जाते हैं तो यह दोनों खराब मिलते हैं। और हमें प्यास बुझाने के लिए पीने का पानी नहीं मिलता।
उन्होंने कहा कि विकास खंड बहादराबाद परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण दूर दराज से आने वाले लोग काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। वहीं विकास खंड बहादराबाद के संबधित अधिकारी विकास खंड परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था / जलापूर्ति कराने में बड़ी लापरवाही बरत रहे हैं।
