गाडोवाली के मदरसा इस्लामिया अरबिया इस्लाहुल उलूम में दो दिवसीय ‘इजलास-ए-आम’ 24 और 25 नवंबर को होगा ,
हरिद्वार: ग्राम गाडोवाली (डाकखाना बहादराबाद/बहादरपुर जट, जिला हरिद्वार) स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया इस्लाहुल उलूम का सालाना अज़ीमुश्शान दीनी व इस्लाही ‘इजलास-ए-आम’ आगामी 24 और 25 नवंबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम की शुरुआत 24 नवंबर (मंगलवार) को नमाज़-ए-मगरिब व ईशा के बाद पहली नशिस्त (सत्र) के साथ होगी, जबकि दूसरी नशिस्त 25 नवंबर (बुधवार) को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी।
इजलास में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव हज़रत मौलाना उमरैन महफूज़ रहमानी और विशिष्ट वक्ता के रूप में दारुल उलूम देवबंद के उस्ताद मुफ़्ती रियासत अली साहब शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की सदारत (अध्यक्षता) मदरसा दारुल उलूम रशीदिया ज्वालापुर के मोहतमिम हज़रत मौलाना मोहम्मद आरिफ साहब करेंगे। इस अवसर पर मदरसे के 14 होनहार छात्र-छात्राओं की दस्तारबंदी भी की जाएगी। मदरसा नाज़िम मुफ़्ती हसीन अहमद क़ासमी और इंतज़ामिया कमेटी ने अवाम से बड़ी तादाद में शिरकत करने की अपील की है।
