लक्सर में जानलेवा फायरिंग का दूसरा आरोपी पारस अवैध तंमचे के साथ गिरफ्तार,
हरिद्वार: लक्सर कोतवाली पुलिस ने दिनदहाड़े जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी पारस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
यह मामला 9 अक्टूबर 2026 का है, जब अकोढ़ा कलां निवासी सुमित कुमार ने रितिक और उसके साथियों के खिलाफ भाई राकेश पर फायरिंग और मारपीट का मुकदमा (मु०अ०सं० 1044/26) दर्ज कराया था। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रितिक को 11 अक्टूबर को ही जेल भेज दिया था।
दूसरा आरोपी पारस (निवासी केशव नगर, लक्सर) गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। 20 अक्टूबर 2026 को सटीक सूचना पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
