शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी प्रवीण धीमान गिरफ्तार,
हरिद्वार: बहादराबाद थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धनौरी से दबोचा।
जानकारी के मुताबिक, 20 अक्टूबर 2026 को पीड़िता ने कोतवाली बहादराबाद में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 388/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना उपनिरीक्षक ज्योति नेगी को सौंपी गई।
पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी और आखिरकार 27 वर्षीय आरोपी प्रवीण धीमान (पुत्र विनोद धीमान, निवासी धनौरी, थाना कलियर, हरिद्वार) को हिरासत में ले लिया। बहादराबाद पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक विधिक कार्यवाही की जा रही है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
