बिजेंद्र शीर्षवाल
हरिद्वार जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) पर चला शासन का हंटर, शासन ने दिए अटैचमेंट के आदेश, बनी उच्च स्तरीय जांच कमेटी,
हरिद्वार : हरिद्वार विकास भवन में तैनात जिला पंचायती राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह के खिलाफ प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए, उत्तराखंड शासन ने सख्त कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष सचिव डॉ. मधुकर धकाते के आदेशानुसार अतुल प्रताप को अग्रिम आदेशों तक विभागीय निदेशालय, देहरादून से सबंध (अटैक) कर दिया गया है,शासन के द्वारा लिए गए इस निर्णय का विभागीय पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आपको बताते चले कि शासन द्वारा जारी आदेशानुसार अतुल प्रताप सिंह के खिलाफ प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए पंचायती राज उपनिदेशक मनोज कुमार तिवारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, और वहीं जांच प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए संयुक्त सचिव मोहन सिंह राणा, राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी तथा शशि सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह कमेटी शिकायतों से जुड़े सभी तथ्यों, दस्तावेजो और परिस्थिती का गहन परीक्षण कर कमेटी अपनी रिपोर्ट उत्तराखंड शासन को सौंपेगी।
