बिजली सरचार्ज माफी की घोषणा पर स्वामी यतीश्वरानंद ने जताया मुख्यमंत्री का आभार,
हरिद्वार (प्रदेश की गाथा ब्यूरो) राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बिजली के बिलों पर लगने वाले सरचार्ज को माफ करने की बड़ी घोषणा का चौतरफा स्वागत हो रहा है।
इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने इस जनहितैषी फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि बिजली बिलों पर भारी सरचार्ज जुड़ने के कारण बकाया राशि काफी अधिक हो गई थी। इसके चलते किसानों के साथ-साथ आम नागरिक और व्यापारी वर्ग भी समय पर अपना बिल जमा करने में असमर्थ महसूस कर रहे थे। अब मुख्यमंत्री धामी ने समाज के हर वर्ग की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण सौगात दी है। इस निर्णय से प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी और किसान व व्यापारी आसानी से अपना बकाया बिजली बिल जमा कर सकेंगे।
