उपनल कर्मियों की भांति डाटा एंट्री आपरेटरों को भी मिले समान कार्य समान – वेतन : जन संघर्ष मोर्चा,
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व
उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश भर की तहसीलों के भूलेख केंद्रों पर 15-20 वर्षों से कार्यरत लगभग 120 डाटा एंट्री ऑपरेटर्स मात्र 15-16 हजार रुपये में काम करने को मजबूर हैं। नेगी ने बताया कि राजस्व विभाग के जून 2016 के शासनादेश के अनुसार इन कर्मियों को उपनल कर्मियों की भांति मानदेय देने का प्रावधान था।
अब चूंकि उपनल के माध्यम से कार्यरत सभी कार्मिकों को ‘समान कार्य-समान वेतन’ का लाभ मिल चुका है, इसलिए ये ऑपरेटर्स भी इसके पूरी तरह हकदार हैं। यह महंगाई के दौर में बेहद जरूरी है क्योंकि ये कार्मिक खतौनी, आरओआर वितरण, निर्वाचन और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। मोर्चा जल्द ही इस पीड़ा को सरकार के समक्ष रखेगा। इस पत्रकार वार्ता में बी.एल. टम्टा व अतुल हांडा भी उपस्थित रहे।
