खरीफ विपणन सत्र 2026-27: धान खरीद ने पकड़ी रफ्तार, 56 उपकेंद्रों पर रिकॉर्ड खरीद जारी,
हरिद्वार (प्रदेश की गाथा ) वर्तमान खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के तहत किसानों से धान खरीद का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। सरकार द्वारा किसानों को राहत देने और उनकी उपज का सही मूल्य सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के तहत धान कॉमन का भाव 2441 रुपये प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड-A का भाव 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा कुल 56 खरीद उपकेंद्र क्रियाशील किए गए हैं, जहां पारदर्शी तरीके से तौल की जा रही है। हालिया प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 तक कुल 71,000 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में आवक और बढ़ने की उम्मीद है, जिसके लिए सभी केंद्रों पर बारदाने, भंडारण और समय पर भुगतान की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
