BREAKING NEWS: हैप्पी हत्याकांड का मुख्य शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल, एसएसपी नवनीत सिंह ने की इनाम की घोषणा!
हरिद्वार: बहादराबाद क्षेत्र के चर्चित बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने गई बहादराबाद पुलिस और बदमाशों के बीच दौलतपुर के जंगलों में मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य शूटर मुदस्सिर (निवासी सहारनपुर) पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर तुरंत जीडी अस्पताल (जिला अस्पताल) में भर्ती कराया है। मुठभेड़ के दौरान उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायल बदमाश से पूछताछ कर पूरे ऑपरेशन की जानकारी ली। एसएसपी ने इस साहसिक कार्य और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए जंगलों में पुलिस की कॉम्बिंग और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
