घर से गायब नाबालिग अमृतसर पंजाब से सकुशल बरामद, गायब बालक को तलाशने में नाकामयाब परिजनों ने मांगी थी पुलिस से मदद, बालक की सुकुशल बरामदगी पर परिजनों ने जताया पथरी थाना पुलिस का आभार,
दिनांक 13-09-2026 वादी ममलेश उर्फ मांगेराम निवासी ग्राम शाहपुर शीतलाखेडा थाना पथरी हरिद्वार द्वारा थाना पथऱी पर तहरीर दी कि दिनांक 12-09-2026 को समय 04.00 बजे से उनका नाबालिक पुत्र रुद्राक्ष अपने घर से टहलने के लिए गया था जो वापस नही आया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना पथरी पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाबालिक की सकुशल बरामदगी हेतु प्रयासरत टीम ने सीसीटीवी, भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यो का विश्लेषण कर नाबालिक बालक को अमृतसर पंजाब से सुकशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
परिजनों द्वारा नाबालिक बालक के सकुशल मिलने पर जनपद हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
