रिपोर्ट – बिजेंद्र शीर्षवाल
जन संघर्ष मोर्चा ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी और गंगा घाट पर अश्लीलता पर जताया कड़ा रोष ,
हरिद्वार : जन संघर्ष मोर्चा के स्थानीय कार्यालय प्रदेश अध्यक्ष गुलशन खत्री के नेतृत्व मे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष गुलशन खत्री ने दो गंभीर मुद्दे – अयोध्या राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी और हरिद्वार के गंगा घाटों पर फिल्मी धुन पर महिलाओं को नचाने (अश्लीलता) की घटनाओं पर गहरा रोष व्यक्त किया।
बैठक में उपस्थित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अयोध्या में करोड़ों रामभक्तों की आस्था के प्रतीक राम मंदिर में दान पात्रों से चोरी का मामला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।
उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि जिस मंदिर के लिए देश-विदेश के लोगों ने भारी दान दिया, उसी में इस तरह की धांधली और चोरी आस्था को गहरा आघात पहुंचा रही है। मोर्चा ने इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बैठक में हरिद्वार के गंगा घाटों की मर्यादा गिरने पर भी चिंता जाहिर की गई। वक्ताओं ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा घाटों पर फिल्मी गानों की धुन पर महिलाओं के नाचने जैसी घटनाएं हो रही हैं, जो सनातन संस्कृति और गंगा की गरिमा के खिलाफ हैं। मोर्चा ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि ऐसे आयोजनों पर सख्ती से रोक लगाई जाए और घाटों की पवित्रता को सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर मोर्चा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इन मामलों पर अंकुश नहीं लगा, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
