रिपोर्टर – बिजेंद्र शीर्षवाल
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत मंगलौर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 वारंटियों को किया गिरफ्तार।
जनपद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गैर जमानती वारंट की तामील किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है ,विगत काफी दिनों से फरार चल रहे वारंटी जिसकी तलाश हेतु पूर्व में सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी गई परंतु वारंटी शातिर किस्म के अपराधी थे जिस कारण लगातार अपने ठिकाने बदल रहा थे।
कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा दिनांक 4-07-26 को सुबह के समय विशेष टीमें गठित कर वारण्टियों के अन्य सम्भावित स्थानो पर दबिश देकर 05 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
