Pardesh ki Gatha: हरिद्वार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित, कैबनेट मंत्री रेखा आर्य ने सुना प्रधानमंत्री जी का वर्चुअल संबोधन,
हरिद्वार : 13 अप्रैल 2026 को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान हरिद्वार के होटल ग्रैंड पार्क पहुंचकर नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक कदम है, जो महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक आरक्षण देने का विषय पिछले चार दशकों से चर्चा में रहा है। वर्ष 2010 में यह विधेयक राज्यसभा से पारित भी हुआ, लेकिन लोकसभा में लंबित रह गया था। मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आगामी 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाला विशेष संसद सत्र नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में अत्यंत ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है। यह सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नए अध्याय का प्रतीक होगा।
उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। इससे महिलाएं न केवल नीति निर्माण में भाग लेंगी, बल्कि निर्णय लेने में भी अग्रणी भूमिका निभाएंगी। इस कानून से नीतियां अधिक संवेदनशील और समावेशी बनेंगी तथा महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता मिलेगी। यह नई पीढ़ी की बेटियों को नेतृत्व के लिए प्रेरित करेगा और समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करेगा।
उत्तराखंड में महिलाओं को दिए जा रहे हैं 50% आरक्षण का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के बजाय संबंधित उच्च अधिकारी अपने-अपने ऑफिस में बैठकर कुंभकर्णी नींद में सोए रहते हैं,
आपको बताते चले कि उत्तराखंड में नगर निकाय और पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए जारी 50% आरक्षण के तहत नगर निकाय, पंचायत चुनाव में वार्ड मेंबर, क्षेत्र पंचायत , ग्राम प्रधान, जिला पंचायत, पार्षद, चेयरमैन व महापौर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर निर्वाचित महिलाओं को दरकिनार कर/ पर्दे के पीछे रख कर निर्वाचित महिलाओं को अपमानित करते हुए निर्वाचित महिलाओं के सगे सम्बन्धी जिला प्रशासन को चुनौती देते हुए अपने- अपने के निर्माण कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास के रिबन काटने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करके उत्तराखंड सरकार के द्वारा महिलाओं को दिए जा रहे 50% आरक्षण की धज्जियां उड़ाते हुए निर्वाचित महिलाओं को अपमानित करते हुए खुद वाहवाही लूटने का काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के बजाय संबधित उच्च अधिकारी सब कुछ जानकार भी अनजान बनकर कुंभ करने नींद में सोए रहते हैं।
उन्होंने कहा कि अब नारी केवल अपेक्षा करने वाली नहीं, बल्कि निर्णय लेने वाली और समाज को दिशा देने वाली सशक्त शक्ति के रूप में उभर रही है। “जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहाँ देवताओं का वास होता है,” इस विचार को आत्मसात करते हुए समाज में नारी सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता निरंतर बढ़ रही है। आज की महिला शिक्षा, विज्ञान, राजनीति और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही है और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
इस अवसर पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा लव शर्मा, एवं नीतीश वालिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
