हरिद्वार को ‘AI जिला’ बनाने की तैयारी तेज, सीएम धामी ने डैम कोठी में की समीक्षा बैठक,
हरिद्वार। 21 नवंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार को हरिद्वार स्थित स्टेट गेस्ट हाउस, डैम कोठी में जनपद को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जिले के रूप में विकसित करने से संबंधित प्रस्तुति की समीक्षा की इस महत्वपूर्ण बैठक में ‘संकल्प से सिद्धि तक: AI जिला से AI राज्य’ के विजन पर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हरिद्वार को तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक AI तकनीक का उपयोग पर्यटन, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य जनसुविधाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी तथा प्रभावी बनाना है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस महत्वाकांक्षी पहल से न केवल जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए नवाचार, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भी परियोजना की रूपरेखा साझा की। देवभूमि उत्तराखंड को आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने और विकास के नए प्रतिमान स्थापित करने का संकल्प दोहराया गया।
