ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब का सदस्यता अभियान शुरू, अनिल बिष्ट बने संरक्षक,
हरिद्वार: ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि.) ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत क्षेत्र के पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की गई है। इस दौरान मुनीष शर्मा, आदित्य त्यागी और गोपाल शर्मा ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल बिष्ट को उनकी दीर्घकालीन पत्रकारिता सेवाओं और अनुभव को देखते हुए सर्वसम्मति से प्रेस क्लब का संरक्षक मनोनीत किया गया। क्लब के अध्यक्ष बाबर खान ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को एक सशक्त मंच देना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।
उपाध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह ने भी नए और अनुभवी पत्रकारों को एकजुट कर पत्रकार हितों की रक्षा करने का संकल्प जताया।
