व्यावसायिक प्रशिक्षकों एवं छात्रों के भविष्य को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने प्रमुख सचिव को सौंपा ज्ञापन
देहरादून : उत्तराखंड में समग्र शिक्षा अभियान के तहत बंद हुए व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम को दोबारा शुरू करने की मांग तेज हो गई है। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से मुलाकात कर इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।
नेगी ने बताया कि गत 31 मार्च 2026 को इस कार्यक्रम की अनुबंध तिथि समाप्त हो चुकी है। साढ़े तीन महीने बीतने के बाद भी अनुबंध न बढ़ाए जाने से राज्य के 200 मुख्य विद्यालयों और 28 स्पोक विद्यालयों के 296 व्यावसायिक प्रशिक्षक बेरोजगार होकर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। इसके साथ ही करीब 25 से 30 हजार छात्रों का भविष्य भी अधर में लटक गया है।
उन्होंने कहा कि इस योजना से युवाओं का कौशल विकास होता था और स्वरोजगार के रास्ते खुलते थे। प्रमुख सचिव ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
