रिपोर्टर – बिजेंद्र शीर्षवाल
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार जिला इकाई की वार्षिक बैठक हरिद्वार नेहरू युवा केंद्र में आयोजित हुई, आम बैठक में चौथी बार भी सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुने गए ज्ञानप्रकाश पांडेय,
हरिद्वार : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार की आम बैठक में विशिष्ट अतिथि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शास्त्री व प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बैठक में संगठन के पत्रकारों ने एक बार फिर अपना भरोसा जताते हुए ज्ञान प्रकाश पांडे को जिला अध्यक्ष, विनीत धीमान को महामंत्री और देव मेहता को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडे ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यूनियन पत्रकारों के मान-सम्मान और उनके अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहेगी। महामंत्री विनीत धीमान और कोषाध्यक्ष देव मेहता ने संगठन को और अधिक मजबूती देने का आश्वासन दिया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार कमल शर्मा को यूनियन में महिलाओं की भागीदारी बढाने के लिए महिला मोर्चा अध्यक्ष बात कही गई।
बैठक के दौरान ज्ञान प्रकाश पांडेय ,विनीत धीमान ,देवम मेहता ,श्रीमती कमल शर्मा ,नावेद अख्तर ,डॉ राकेश कुमार वर्मा ,शिव कुमार पाठक ,सागर कुमार ,निशांत चौधरी ,सागर ठाकुर ,बिजेंद्र शीर्षवाल ,संजय कुमार भारती ,पंकज स्वनी ,बिक्रम जीत सिंह,प्रभात कुमार ,योगेश पांडेय ,दीपक कश्यप ,संजय पटुवर,संजय कुमार ,नवीन कुमार ,संदीप कुमार ,मनोज ठाकुर ,कुलदीप खंडेलवाल ,इंद्र कुमार शर्मा,अशोक गिरी,कुलदीप शर्मा ,मौ ० दानिश कुरैशी ,विश्वास कुमार ,विजय कुमार शर्मा ,संदीप कुमार ,कुलदीप राय ,विजय प्रजापति अनुभव गर्ग ,कुलदीप खंडेलवाल, विवेक शर्मा,संजय पटुवार ,राजीव बड़ोला , अनुभव बंसल ,राज कुमार और कमलजीत सिंह सिद्धू मौजूद रहे।
