रिपोर्ट – बिजेंद्र शीर्षवाल
ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रूड़की पुलिस ने 01 संदिग्ध को एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।
हरिद्वार : ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने दिनांक- 02.07.2026 को रुड़की क्षेत्र में गस्त के दौरान रुड़की से कलियर जाने वाली नहर पटरी निकट सोनाली पुल के पास खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो संदिग्ध के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
अवैध असलाह और कारतूस कब्जे में लेकर आरोपी को नियमानुसार हिरासत पुलिस लिया गया। मुकदमा अपराध सख्या 284/ 2026 धारा 25(1B)(A) आर्म्स एक्ट दर्ज कर आरोपी को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
