रिपोर्टर – बिजेंद्र शीर्षवाल
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत पिरान कलियर पुलिस ने संदिग्ध अपराधियो के खिलाफ ताबडतोड कार्यवाही करते हुए एक दुपहिया वाहन चोर को चोरी की मोटर साइकिल के साथ किया गिरफ्तार।
हरिद्वार : दिनांक 3 जुलाई 2026 को वादी श्री वसीम पुत्र मुस्तकीम निवासी बढ़ेडी राजपुताना थाना बहादराबाद हरि0 द्वारा सूचना दी गई कि उनकी मोटरसाईकिल UP12AZ-1249 को अज्ञात चोर द्वारा कलियर से चोरी कर लिया गया है जिसके सम्बंध में थाना कोतवाली कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 150/26 बनाम अज्ञात दर्ज किया गया ।
पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली कलियर पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो की धरपकड हेतु संदिग्धों के विरूद्ध सघन चैकिंग कर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कलियर पुलिस टीम द्वारा 03.07.26 को मुखबिर की सूचना पर दोनों नहरों के बीच वाली पटरी से एक वाहन चोर को मय चोरी की मोटरसाईकिल के साथ पकडा गया, तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी, विधिक कार्यवाही जारी है।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि अपने दैनिक खर्चो को पूरा करने के लिए मो0सा0 चोरी किया था, जिसको आज कहीं बेचने के लिए
पटरी से जा रहा था । आरोपित पूर्व में भी चोरी के मामले जेल गया है ।
