बिजेंद्र शीर्षवाल
Pradesh ki gatha : SSP हरिद्वार के निर्देश पर विशेष फायर रिस्क निरीक्षण अभियान,
हरिद्वार : मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार अग्नि शमन अधिकारी बंश नारायण यादव के नेतृत्व में फायर स्टेशन रूड़की क्षेत्रांतर्गत गुलमोहर अपार्टमेंट एवं होटल भवनों का विशेष फायर सेफ्टी ऑडिट एवं निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान भवनों में स्थापित अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों, आपातकालीन निकास द्वारों (Emergency Exit), फायर अलार्म सिस्टम, अग्निशमन यंत्रों एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।
जांच के दौरान जिन स्थानों पर सुरक्षा मानकों में कमियां एवं अनियमितताएं पाई गईं, वहां संबंधित प्रबंधन को सुझाव/नोटिस पत्र जारी कर निर्धारित समयावधि में आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
अग्निशमन विभाग द्वारा भवन संचालकों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आपात स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
