CUET और NEET परीक्षा देने वाले 15 लाख से अधिक छात्रों की निजी जानकारी (डेटा) इंटरनेट पर लीक होने से मचा हड़कंप,
CUET और NEET परीक्षा देने वाले 15 लाख से अधिक छात्रों की निजी जानकारी (डेटा) इंटरनेट पर लीक हो गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पेपर लीक विवादों के बाद, अब छात्रों का पर्सनल डेटा कौड़ियों के भाव बेचा जा रहा है, ‘studentdataprovider.com’ जैसी वेबसाइटों पर “CUET-2026 परीक्षा डेटाबेस” धड़ल्ले से बिक रहा है, जिसमें छात्रों के मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, घर के पते, माता-पिता के नाम और रोल नंबर शामिल हैं, आश्चर्य की बात यह है कि इस पूरी ‘कुंडली’ को सिर्फ 1,000 से 10,000 रुपये में खरीदा जा सकता है, प्राइवेट यूनिवर्सिटी और एडमिशन कंसल्टेंट इस डेटा का इस्तेमाल छात्रों को टारगेट करने के लिए कर रहे हैं, यह डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) कानून का गंभीर उल्लंघन है, जिसमें भारी जुर्माने का प्रावधान है, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की सुरक्षा पर फिर से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
