मेरठ में वकीलों ने लाठीचार्ज के विरोध में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन,
मेरठ : समाज पर हो रहे अत्याचार और हाल ही में हुए लाठीचार्ज के विरोध में मेरठ के अधिवक्ताओं (वकीलों) ने लामबंद होकर आवाज बुलंद की है। वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) आयोग को एक ज्ञापन सौंपा।
इस ज्ञापन के जरिए उन्होंने लाठीचार्ज की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है । इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन आलोचकों को भी कड़ा जवाब दिया जो समाज में वकीलों की भूमिका पर सवाल उठाते हैं। वकीलों ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि यह कदम उन लोगों के लिए है जो सोचते हैं कि समाज के वकील उनके साथ नहीं खड़े होते। उन्होंने हुंकार भरी कि समाज के वकील कल भी साथ थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि समाज पर होने वाले हर एक अत्याचार और अन्याय का कानूनी और सामाजिक रूप से मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
