उत्तराखंड प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के नियम /मानकों को चुनौती देते हुए इंडस्ट्रीज के द्वारा फैलाया जा रहा है जहरीला प्रदूषण, (UKPCB) रुड़की क्षेत्रीय कार्यकाल अधिकारी सो रहे कुंभकरणी नीद।
हरिद्वार : पथरी थाना क्षेत्र में कनिष्को बायोफ्यूल इंडस्ट्रीज के द्वारा उत्तराखंड प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के नियम/ मानकों को दरकिनार करते हुए बहुत ही जहरीला प्रदूषण फैलाकर पर्यावरण को क्षति पहुंचाने का काम किया जा रहा हैं।
आबादी क्षेत्र में लगातार फेल रहे प्रदूषण को रोकने के संबंध उत्तराखंड प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के रुड़की क्षेत्रीय कार्यालय अधिकारी को लगातार सूचना देने के बावजूद संबंधित अधिकारी के द्वारा न ही प्रदूषण फैलने पर रोक लगाई गई और न ही प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग के खिलाफ़ कोई कार्रवाई की गई। प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्रीज के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम संबधित अधिकारी कुंभकरणी नीद सो रहे।
संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही / जिम्मेदारी
उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का यह दायित्व है कि वे समय-समय पर उद्योगों का निरीक्षण करें, पर्यावरण मानकों की जांच करें, और प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे।
आखिर अब देखना है कि ख़बर प्रकाशित होने के उपरांत उत्तराखंड प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय रुड़की अधिकारी के द्वारा प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्रीज के खिलाफ कितनी जल्दी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
