रुड़की खाद्यान्न गोदाम में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी हुए बेलगाम, अधिकारियों / कर्मचारियों की अनुपस्थिति बन रही बड़ी अव्यवस्था का कारण, राशन डीलर परेशान गोदाम से बिना राशन लिए बगैर ही बैंरग लौटे राशन डीलर, डिप्टी RMO आफिस में बैठकर सो रहे कुंभकर्णी नींद।
हरिद्वार : आपको बताते चले कि रुड़की शहर स्थित खाद्यान्न गोदाम इन दिनों खाद्यान्न की गुणवत्ता व अधिकारियों / कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण अव्यवस्था को लेकर चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है गोदाम की अव्यवस्था का मुख्य कारण यहां तैनात कर्मचारियों की लापरवाही बताई जा रही है यहां के हालात यह भी है कि वरिष्ठ विपणन अधिकारी की लापरवाही / ढिलाई के चलते अन्य अधिकारी / कर्मचारी भी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते।
बता दे कि रुड़की खाद्यान्न गोदाम में 7-8 अधिकारीयों / कर्मचारियों में से ज्यादातर छुट्टी पर ही रहते हैं बाकी अधिकारी / कर्मचारी 11 बजे से पहले ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे। 11 बजे के बाद ड्यूटी पर पहुंचने वाले वरिष्ठ विपणन अधिकारी गुलाब सिंह रावत उपस्थिति रजिस्टर में कर्मचारियों से पूछ – पूछ कर उनकी उपस्थिति लगाते हुए दिखाई देते हैं।
रुड़की खाद्यान्न गोदाम में अधिकारी / कर्मचारियों की अनुपस्थिति व समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के कारण कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। राशन डीलरों का आरोप है कि प्रमाण पत्र के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है लगभग एक दर्जन राशन डीलर को आज भी बिना राशन लिए गोदाम से बैरंग लौटना पड़ा।
हालांकि गोदाम में बायोमेट्रिक मशीन लगी हुई है लेकिन रुड़की स्टेट फुल खाद्यान्न गोदाम में अधिकारियों / कर्मचारियों के आने-जाने का कोई तय समय नहीं है और न ही उनकी जवाबदेही तय की गई है। स्थिति है कि रमजान के पवित्र महीने में दूधराज के गांव से राशन उठाने के लिए आने वाले राशन डीलरों को भी निराश होकर भी दूर बिना राशन लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है।
आपको बताते चलें कि दिनांक 21-02-2925 को रुडकी स्टेट फुल खाद्यान्न गोदाम में खाद्यान्न की गुणवत्ता को लेकर लगातार एक ही दिन में 4-5 गाडियां फेल की गयी थी बावजूद इसके दिनांक 25-02-2026 को गोदाम के सारे के सारे अधिकारी / कर्मचारियों ने गोदाम को भगवान भरोसे / राइस मिलरो भरोसे छोडकर सभी गायब हो गए थे मालूम होने पर पत्रकारों के द्वारा देहरादून में बैठे उच्च अधिकारियों की लगातार जानकारी दी जाती रही लेकिन किसी भी सम्बन्धित अधिकारी के द्वारा जल्द से जल्द गोदाम में पहुंच कर अव्यवस्था को संभालना उचित नहीं समझा, पत्रकारों के द्वारा डिप्टी RMO हरिद्वार प्रमोद सती और देहरादून में बैठे उच्च अधिकारी चंद्रमोहन घिल्डियाल से लगातार संपर्क में रहने के बावजूद भी हरिद्वार में मौजूद डिप्टी RMO को रुड़की खाद्यान्न गोदाम में पहुंचे के लिए लगभग 30 नमस्ते मिटन समय लगता वहीं डिप्टी RMO के द्वारा बडीइ लापरवाही दिखाते हुइ सूचना देने के 3 घंटो के उपरांत रुड़की खाद्यान्न गोदाम में पहुंच कर औचक निरीक्षण दिखाया गया।
अब बड़ा सवाल यह भी है कि हीराहेडी के खादय गोदाम FCI से एक कर्मचारी को बिना किसी विभागीय औपचारिक आदेश के रुड़की स्टेट फुल गोदाम पर तैनात कर दिया गया है यह कर्मचारी अपनी मर्जी से यहां पहुंचा है या इसके आदेश किसी ने किये है इसका जवाब भी किसी के पास मौजूद नहीं है।
गौरतलब है कि रुड़की का यह खाद्यान्न गोदाम लंबे समय से अवस्थाओं को लेकर बड़ी सुर्खियों में बना हुआ है बता दे की गोदान की हालत कब सुधरेगी यह कहना मुश्किल है, दूर दराज बाहर से आने वाले राशन डीलर को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में राशन डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि गोदान की व्यवस्था पूरी तरह शर्माए हुए राशन डीलर अपना कीमती समय निकालकर गोदाम पहुंचता है लेकिन वहां समय पर राशन नहीं दिया जाता जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड रही वहीं दिनांक 25-02-2026 के मामले को लेकर गोदाम पर पहुंचे डिप्टी RMO प्रमोद सती ने सख्त चेतावनी दी थी कि अधिकारियों / कर्मचारियों कर्मचारियों की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी बावजूद इसके गोदाम कर्मचारियों पर इस सख्ती का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।
हरिद्वार डिप्टी RMO ने प्रमोद सती का प्रभाव बेलगाम अधिकारी / कर्मचारियों छू-मंतर होता दिखाई नहीं दे रहा है तभी तो जनपद हरिद्वार के खाद्यान्न गोदामों में अव्यवस्था / अनियमितताएं कम होने का नाम नहीं ले रही है।
लोगों और राशन डीलर का कहना है कि यदि जल्दी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो खाद्यान्न वितरण व्यवस्था और भी गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।
आखिर अब देखना यह है कि रुड़की खाद्यान्न गोदाम के बेलगाम अधिकारियों की लापरवाही उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बावजूद बेलगाम अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कितनी जल्द अम्ल में लाई जायेगी।
