38 वर्षो की गौरवशाली सेवा के बाद होमगार्ड प्रमोद कुमार हुए सेवानिवृत्त, हरिद्वार पुलिस ने दी भावभीनी विदाई,
हरिद्वार (प्रदेश की गाथा ) 31 अक्टूबर 2026: यातायात पुलिस हरिद्वार में तैनात होमगार्ड श्री प्रमोद कुमार ने 38 वर्षों की दीर्घकालीन एवं सराहनीय सेवा पूर्ण कर अधिवर्षता आयु प्राप्त कर ली है। इस गौरवशाली अवसर पर आज हरिद्वार पुलिस लाइन में यातायात पुलिस परिवार की ओर से उन्हें एक गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। श्री प्रमोद कुमार ने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान 27 वर्षों तक अत्यंत निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ विभाग को अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
धार्मिक नगरी हरिद्वार की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनका योगदान सदैव सराहनीय एवं प्रेरणादायी रहा। विदाई समारोह में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की मुक्तकंठ से सराहना की। हरिद्वार पुलिस ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया। उनका यह अनुकरणीय सेवाकाल विभाग के युवा कर्मियों के लिए हमेशा एक प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
