24 घंटो के भीतर लूट का खुलासा करते हुए भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद,
हरिद्वार : दिनांक 09.09.2026 को वादी मनीराम पुत्र चांद सिंह, निवासी डेलना, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा थाना भगवानपुर में तहरीर दी गई कि मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों द्वारा तमंचा दिखाकर डराते-धमकाते हुए उनका OPPO F29 Pro मोबाइल फोन एवं ₹2,420 नगद लूट लिया गया।
तहरीर के आधार पर थाना भगवानपुर में मु0अ0सं0 380/2026,अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के दिशा-निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं घटना से जुड़े आने-जाने वाले मार्गों के डिजिटल फुटप्रिन्ट संकलित कर उनका विश्लेषण किया गया तथा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 10.09.2026 को घटना में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
आरोपियों के विरुद्ध मुकदमे में धारा 3(5), 61, 317(2) बीएनएस एवं 3/25(1-B)(A) आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
