रिपोर्टर – बिजेंद्र शीर्षवाल
ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बडी कार्रवाई करते हुए 200 लीटर कच्ची मय उपकरण के साथ 03 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार।
हरिद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है उक्त निर्देशों के क्रम में प्रभाई निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न टीमों को इस कार्य में लगाया गया तथा अलग-अलग क्षेत्र में नशा माफियो के विरुद्ध टास्क दिया गया ।
जिसके फलस्वरुप मंगलौर पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से सीआईयू रुड़की की टीम के साथ मिलकर दिनाक 01.07.2026 को कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनके कब्जे से आकाश दीप कालौनी कर्नल एनक्लेव मंगलौर से भारी मात्रा मे 200 लीटर कच्ची शराब नाजायज मय शराब कसीदगी के उपकरण व बरामद किये गये, साथ ही मौके से लगभग 800 लीटर लाहन बरामद कर नष्ट किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया, नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
