पीएम आवास योजना को लेकर टोडा कल्याणपुर एहतमाल में खुली बैठक आयोजित, आपत्तियों का मौके पर निस्तारण,
हरिद्वार : 10 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र और अपात्र लाभार्थियों के निर्धारण के लिए हरिद्वार जनपद के विभिन्न विकासखंडों में खुली बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में बीते 9 जुलाई को रुड़की विकासखंड की ग्राम पंचायत टोडा कल्याणपुर एहतमाल में एक महत्वपूर्ण खुली बैठक का आयोजन किया गया।
ग्राम विकास अधिकारी टिंकू चौहान के संचालन में हुई इस बैठक में ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक के दौरान ग्राम विकास अधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों के सामने पात्र लाभार्थियों की सूची पढ़कर सुनाई, जिसे पहले ही पंचायत भवन पर चस्पा किया जा चुका था।
योजना में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में ग्रामीणों की ओर से कुल 5 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। अधिकारियों ने मौके पर ही इन सभी आपत्तियों का परीक्षण कर उनका निस्तारण कर दिया। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव के साथ बैठक का समापन हुआ।
