Pradesh ki gatha : पिरान कलियर में बिना मजबूत बेस के इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण से ग्रामीणों में रोष,
पिरान कलियर : नगर पंचायत के अंतर्गत कलियर चौक जाने वाले मुख्य मार्ग पर पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग द्वारा जलभराव वाले स्थानों पर बिना कोई मजबूत बेस तैयार किए, सीधे मिट्टी डालकर उसके ऊपर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आगामी बरसाती सीजन में पानी के तेज बहाव के कारण यह मिट्टी बहुत जल्द बह जाएगी और यहाँ से टाइल्स धंस जाएंगी सड़क पर दोबारा पहले जैसी जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी।
क्षेत्रवासियों ने सवाल उठाया है कि यदि निर्माण कार्य का यही ढर्रा रहा, तो इस काम का क्या फायदा और सरकारी बजट को इस तरह बर्बाद क्यों किया जा रहा है, ग्रामीणों ने इस घटिया निर्माण कार्य में सुधार के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया, लेकिन उनकी ओर से अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। अधिकारियों की इस अनदेखी और लापरवाही को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय जनता ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर तुरंत गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग की है।
