बहादराबाद पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर औद्योगिक इकाइयों के साथ किया गोष्ठी आयोजित,
बहादराबाद : आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में आई.पी.-4 बेगमपुर स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और कंपनियों के प्रबंधन प्रतिनिधियों व कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में पुलिस ने सभी कंपनियों को यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। कंपनियों को निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों का संचालन शासन द्वारा निर्धारित रूट और ट्रैफिक प्लान के अनुसार ही किया जाए।
इसके साथ ही, कर्मचारियों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया। पुलिस ने सभी से कांवड़ियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने का आह्वान किया, जिस पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
