बैरागी कैम्प मेला भूमि पर पार्षद का अनाधिकृत निर्माण, नियम-कानून ताक पर, सम्बन्धित अधिकारी सोये कुंभकर्णी नींद।
हरिद्वार : बैरागी कैम्प मेला भूमि पर एक पार्षद द्वारा धड़ल्ले से किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण ने नियमों की धज्जियां उड़ा दी हैं। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) और मेला प्रशासन की नाक के नीचे व्यावसायिक होटल की तीसरी मंजिल पर लिंटर डाल दिया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले में तमाशबीन बने हुए हैं, जिससे उनकी मिलीभगत के साफ संकेत मिल रहे हैं। इस अवैध निर्माण के पीछे ‘मोहित’ नाम के एक शख्स की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, मोहित ही वह व्यक्ति है जो पार्षद के इस सरकारी भूमि पर बन रहे अवैध होटल को प्रशासनिक संरक्षण दे रहा है। वह विभिन्न विभागों में इस अवैध निर्माण की पैरवी करने और कार्रवाई रुकवाने का काम कर रहा है। मेला भूमि पर इस तरह के कब्जे से प्रशासन की साख दांव पर है।
