ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रवि बहादुर के विकास कार्यों को मिल रहा सर्वसमाज का भारी समर्थन,
हरिद्वार : ज्वालापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर के कार्यकाल को जनता का भरपूर सराहना और सर्वसमाज का खुला समर्थन मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि विपरीत परिस्थितियों में भी विधायक ने क्षेत्र की सूरत बदलने का काम किया है।जब पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य पटरी से उतरे हुए थे, तब रवि बहादुर ने गांव-गांव जाकर शानदार विकास कार्य करवाए।
आपको बताते चलें कि विपक्ष का अकेला विधायक होने के बावजूद उन्होंने हर वर्ग की उम्मीदों को पूरा करने का प्रयास किया है। क्षेत्र के कई गांवों में विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि अनेक योजनाएं अभी गतिमान हैं।जनता का कहना है कि चुनाव नजदीक देखकर व्यक्तिगत समस्याओं की झुंझलाहट में माहौल बिगाड़ना लोकतंत्र के खिलाफ है। सीमित संसाधनों और विपरीत माहौल के बाद भी उनका अब तक का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। सकारात्मक सोच के साथ क्षेत्रवासी आगे भी उनसे बेहतर विकास की उम्मीद रख रहे हैं।
