रिपोर्ट – बिजेंद्र शीर्षवाल
मायापुर में बड़ा हादसा: फायर सर्विस टीम ने मलबे में फंसे 4 लोगों की बचाई जान,
हरिद्वार : मायापुर में घटी एक दुखद घटना में मायापुर फायर सर्विस टीम की तत्परता ने चार लोगों की जान बचा ली। सूचना मिलते ही बचाव दल बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंच गया और तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
बचाव दल ने त्वरित व कुशल कार्रवाई करते हुए मलबे में दबे सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एक बुजुर्ग/बीमार व्यक्ति चलने में पूरी तरह असमर्थ था, जिसे फायर सर्विस के जांबाजों ने स्ट्रेचर की सहायता से कुशलतापूर्वक बाहर निकालकर चिकित्सा के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
इस सराहनीय और जांबाज टीम में LFM नरेंद्र सिंह तोमर, DVR प्रकाश मनोरी, FM चंद्र प्रकाश नौटियाल, FM मातबर सिंह तोमर, FM सुरेश और FW दीपाली वर्मा शामिल रहे। टीम के इस त्वरित कदम ने स्थानीय लोगों से भारी प्रशंसा प्राप्त की है और एक बड़ा हादसा टल गया है।
