ग्राम बिनारसी में हुए दौहरे हत्याकांड में शामिल फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भगवानपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
ग्राम बिनारसी हत्याकांड में शामिल आरोपियों कीकीगिरफ्तारी का सिलसिला जारी,फरार चल रहे 02 और आरोपी दबोचे, अन्य वांछित की तलाश में जुटी हैं पुलिस टीमें,पकड़े गए दोनों आरोपी मारपीट में मारे गए मांगेराम संबंधी मुकदमें में थे वांछित,दौहरे हत्याकांड में दोनों पक्षों से अब तक कुल सत्रह को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार।
हरिद्वार : दिनांक 01.02.26 को कोतवाली भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत बिनारसी गांव में रविदास जयंती शोभायात्रा संपन्न होने के उपरान्त शाम को पुरानी रंजिश को लेकर प्रथम पक्ष द्वारा गाँव के ही युवक आनंद की गोली मरकर हत्या कर दी गई। इसके पश्चात दूसरे पक्ष ने आक्रोशित होकर प्रथम पक्ष के मांगेराम उम्र 55 वर्ष की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गयी तथा घरों में आगजनी व तोड़फोड़ भी की गई। इस दौहरे हत्याकांड में पुलिस ने प्रथम पक्ष की तरफ से मु0अ0स0 65/2026 धारा103(1), 115(2), 191(2), 191(3),190, 326(छ), 333, 324, 109(1), 3(5) बीएनएस में तथा द्वितीय पक्ष की ओर से मु0अ0स0 66 /2026 धारा 103(1), 109(1), 190, 191(2), 191(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। दोनो पक्षों से 15 आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज चुकी पुलिस टीम निरंतर फरार चल रहे वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने व वांछित/आपराधिक तत्वों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए प्रयासरत पुलिस टीम ने दिनांक 03-05-2026 को चुडियाला ईट भट्टे के पास से वांछित मनीष व सुमित को हिरासत में लिया। वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। दोनों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा हैं।
