बिजेंद्र शीर्षवाल
विकास खण्ड बहादराबाद में (VB-G Ram G) का हुआ शुभारम्भ, जनपद स्तरीय-सह-लाँच-कार्यक्रम किया गया आयोजित।
हरिद्वार : 02 जुलाई, 2026 को शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में विकसित भारत गारण्टी फॉर आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G Ram G) के शुभारम्भ के अवसर पर व्यापक जनजागरुकता के उद्देश्य से विकास खण्ड बहादराबाद में जनपद स्तरीय-सह-लाँच-कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि यह अधिनियम विकसित भारत @ 2047 की राष्ट्रीय परिकल्पना के अनुरुप ग्रामीण विकास ढांचा स्थापित करने के लिए किया गया है, जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत की “विकसित ग्राम पंचायत योजना” (VB-G Ram G) तैयार की जायेगी, जिसमें केन्द्राभिसरण के माध्यम से कार्यों पर बल दिया जायेगा।
कार्यक्रम में अधिनियम की विशेषताओं तथा दिशा-निर्देशों के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी गयी कि योजनान्तर्गत 125 दिन का रोजगार प्रत्येक परिवार को उपलब्ध कराया जायेगा, वीबी जी राम जी (VB-G Ram G) के अन्तर्गत जल सुरक्षा और सरक्षण कार्य, ग्रामीण अवसंरचना से जुड़े कार्य, आजीविका संवर्धन के कार्य, जलवायु परिवर्तन व प्रतिकूल मौसम से निपटने वाले कार्यों को सम्मिलित किया गया है, जो कि ये चारों क्षेत्र मिलकर विकास, सशक्तिकरण, कन्वर्जेस और स्थायी आजीविका का आधार बनाया जाये तथा राज्य सरकार द्वारा बुवाई एवं कटाई संबंधी मुख्य कृषि संबंधी गतिविधियों हेतु कुल मिलाकर 60 दिनों की अवधि निर्धारित करने का प्रावधान है, इस दौरान इस अधिनियम के तहत कार्यों का क्रियान्वयन नहीं होगा, जिससे कृषि कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो सके,
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन हेतु सरकार की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद आशा नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख उधमसिंह चौहान, कनिष्ठ प्रमुख धर्मेन्द्र चौधरी, राकेश कुमार वर्मा, अध्यक्ष, प्रधान संगठन, बहादराबाद एवं जनप्रतिनिधि, वेदप्रकाश, जिला विकास अधिकारी, एवं जनपद हरिद्वार के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, व विकास खंडों से सम्बन्धित कर्मचारी, स्वयं राहायता समूहों की महिला सदस्य, श्रमिक आदि उपस्थित रहे ।
