नकली संदीप गोयल बनाकर एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार करवाकर धोखाधड़ी से जमीन हड़पने के मामले में असली संदीप गोयल ने धोखाधड़ी से जमीन हड़पने वाले सोनू कुमार के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए एसएसपी हरिद्वार को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार।
हरिद्वार / भगवानपुर : आपको बताते चले कि संदीप गोयल पुत्र सुरेशचद्र गोयल भूतपूर्व निवासी 78, मोती बाजार देहरादून , तहसील व जिला देहरादून एवं वर्तमान निवासी हाउस 148, ई – ब्लॉक रामेश्वर पार्क, लोनी देहात, लोनी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) शिफ्ट होने से पहले अपनी कृषि भूमि की देखरेख के लिए ग्राम लव्वा तहसील भगवानपुर एवं मोहम्मद सईदपुर जदीद मुश्तहकम, तहसील भगवानपुर में समय-समय पर देहरादून से आता-जाता रहता था।
वर्ष 2017 भगवानपुर में हुई सोनू कुमार से मुलाकात,
उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में अपनी भूमि की देखरेख के लिए ग्राम लव्वा तहसील भगवानपुर आया हुआ था तभी सोनू कुमार पुत्र मुल्किराम निवासी ग्राम लव्वा तहसील भगवानपुर में मुझसे मुलाकात हुई, और मेरे बारे में पूछने लगा मैने बताया कि में अकसर कर अपनी कृषि भूमि की देखरेख के लिए देहरादून से यहां आता जाता रहता हूं ।
हालचाल जानने के लिए सोनू कुमार के आते रहते थे फोन,
उन्होंने बताया कि सोनू कमार मेरी भूमि को जो की ग्राम लव्वा तहसील भगवानपुर की भूमि को खरीदने का इच्छुक है कई दिनों तक बातचीत होने के बाद में अपनी भूमि बेचने के लिए राजी हो गया एवं वैध तरीके से वर्ष 2017 में सोनू कुमार पुत्र मुल्किराम को ग्राम लव्वा वाली भूमि बेच दी, इसके बाद बीच-बीच में सोनू कुमार के फोन मेरे पास हाल-चाल जानने के लिए आते रहते थे।
संदीप गोयल ने बताया कि उपरोक्त भूमि के अलावा मेरे पास ग्राम मोहम्मद सईदपुर जदीद मुस्तहकम तहसील भगवानपुर जिला हरिद्वार में भी कृषि भूमि थी, जिसकी देखरेख के लिए मैं अक्सर कर आता था और किसी दौरान सोनू कुमार से भी मिलता था।
लोनी शिफ्ट होने के कारण अपनी कृषि भूमि की देखरेख करने के लिए आना – जाना होता था बहुत कम,
उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में अपने खुद व्यवसाय के लिए लोनी देहात , लोनी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में शिफ्ट हो गया था और मैंने अपने आधार कार्ड में भी अपना पता देहरादून से लोनी करवा दिया जिस वजह से मेरा अपनी कृषि भूमि ग्राम मोहम्मद सईदपुर जदीद मुस्तहकम की देखरेख के लिए मेरा आना- जाना कम सा हो गया।
टोकन के रूप में आये 749000 रुपए,
वर्ष 2024 में सोनू कुमार ने मुझसे संपर्क कर मुझे ग्राम मोहम्मद सईदपुर जदीद मुस्तहकम में मेरी कृषि भूमि को खरीदने के लिए बोला जिसको बेचने के लिए मैने सवा दो जिसपर करोड रुपए की मांग की सोनू कुमार ने मेरी कृषि भूमि को 2 करोड़ में खरीदने के लिए बोलने लगा जिसकी एवज में उसने फरवरी 2025 से जनवरी 2026 के बीच-बीच में मुझे टोकन के रूप में 7 लाख 49000 हजार की पार्ट पेमेंट की बाकी की फाइनल पेमेंट रजिस्ट्री करने से पहले करने का वादा किया।
खसरा खतौनी में मेरी जगह सोनू कुमार का नाम देखकर मेरे होश उड़ गए,
उन्होंने बताया कि दिनांक 22 -05 2026 को अपनी कृषि भूमि ग्राम मोहम्मद सईदपुर जदीद मुस्तहकम की आनलाइन खतौनी किसी काम के लिए डाउनलोड की खतौनी देखकर मेरे होश उड़ गए, कि मेरी कृषि भूमि सोनू कुमार के नाम कैसे हो गई, जिसे देखकर में भौचक्का हो गया, कि मेरी सारी भूमि बिना मेरे द्वारा रजिस्ट्री किए सोनू कुमार के नाम कैसे हो गई, जिसके बाद मैने तहसील भगवानपुर में जाकर जाँच पड़ताल की और रजिस्ट्री की सर्टिफाइड कॉपी निकलवाई, सर्टिफाइड कॉपी निकलवाने के बाद मैने देखा कि सोनू कुमार ने मेरी जगह नकली संदीप कुमार बनाकर मेरी फर्जी फोटो लगाकर एवं मेरा पुराना आधार कार्ड प्रयोग करके मेरी सारी कृषि भूमि आपराधिक षडयंत्र रचकर, कूटरचित दस्तावेज बनवाकर फर्जी तरीके से धोखाधड़ी करके कई लाखों की पैमेंट भी रजिस्ट्री में फर्जी दिखाई गई हैं सोनू कुमार द्वारा मेरी सारी कृषि भूमि हड़प ली।
सम्पत्ति का विवरण –
नम्बर 01-खाता संख्या -99के खसरा नंबर 2 घ, एवं 163 क,नम्बर 02- खाता संख्या – 10 का खसरा नंबर 175 क.176 क.179 ख. एवं 180 ग. कुल रकबई -0. 1065 है0 एवं खाता संख्या -85 का खसरा नम्बर 61.165.173 ख. 175 ख. 176 ख. 179 क. 195. 204. 205. 328 क. 443 क. 509. 510 एवं 442 ख. है।
सम्पत्ति नंबर 01- सोनू कुमार ने फर्जीवाडे तरीके से रजिस्ट्री बही नम्बर 01 जिल्द 3091 पृष्ठ 577 से 584 क्रमांक 8895 के द्वारा दिनांक 12-09-2025 को धोखेबाजी कर कूटरचित दस्तावेज बनवाकर मेरी कृषि भूमि अपने नाम करवा ली और अपने नाम पर दाखिल खारिज भी करवा लिया है।
मेरे बिना ही रजिस्ट्री और दाखिल खारिज भी करवा लिया
संदीप गोयल ने बताया कि मुझे मालूम पड़ने पर जब मैने सोनू कुमार को फोन किया तो उसने मुझ कहा कि आप मेरे पास आ जाओ यहीं पर बैठकर मामला सुलझ जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सोनू कुमार ने फर्जीवाडे तरीके से कूटरचित दस्तावेज बनवाकर मेरी सारी कृषि भूमि अपने नाम करवा ली है जिसको लेकर मुझे और मेरे परिवार को बहुत डर लग रहा है, इसी मामले को लेकर में 31-05-2026 को भगवानपुर कोतवाली जाकर कोतवाल से मिले उन्होंने , मंडावर चौकी इंचार्ज, आशीष नेगी जी को आगे की कार्यवाही के लिए शिकायत पत्र भेज दिया. 01/06/2026 मंडावर चौकी इंचार्ज,किसी आवश्यक कार्य के बाहर थे इसीलिए में उनसे भी नहीं मिल पाया, दिनांक 04-06-2026 को मेरे द्वारा हरिद्वार SSP को प्रार्थना पत्र देकर मेरे साथ हुए फर्जीवाड़े मामले में न्याय की गुहार लगाई।
