सिल्वेस्टर वायर एंड केमिकल कंपनी, शिवालिक राइस मिल में लगी आग पर दमकल कर्मियों ने जनहानि होने से पहले ही पाया काबू ,
हरिद्वार : आज दिनांक 19 मई 2026 को फायर स्टेशन बहादराबाद में दोपहर के समय बैरियर नंबर-06, बहादराबाद हरिद्वार के अंतर्गत सिल्वेस्टर वायर एंड केमिकल कंपनी, शिवालिक राइस मिल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर फायर स्टेशन बहादराबाद की फायर यूनिट तुरंत घटनास्थल पहुंची। आग विकराल रूप में फैली हुई थी। आग अधिक होने के कारण फायर स्टेशन सिडकुल से भी एक फायर यूनिट घटनास्थल बुलाई गई। घटनास्थल पर अग्निशमन अधिकारी मायापुर के निर्देशन में दोनों फायर यूनिटों ने अग्निशमन कार्य किया। फायर यूनिटों द्वारा लगभग 2 घंटे लगातार अग्निशमन कार्य कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।
