देवभूमि जागृति फाउंडेशन ने 11 शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान 2026’ से किया सम्मानित,
हरिद्वार। शीला देवी इंटर कॉलेज, डाडा पट्टी में देवभूमि जागृति फाउंडेशन द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 11 शिक्षक-शिक्षिकाओं को ‘राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान 2026’ प्रदान किया गया। इसके साथ ही, राष्ट्र निर्माण एवं समाजसेवा में विशिष्ट योगदान के लिए सूर्यकांत सैनी को ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य समय सिंह सैनी, अति विशिष्ट अतिथि सूर्यकांत सैनी और फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सैनी ने सभी शिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंट किए। अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनिल सैनी ने तथा संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आशीष शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. रजनीश सैनी और समय सिंह सैनी ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव बताते हुए उनके अतुलनीय योगदान की सराहना की।
समारोह में सितेंद्र सैनी, अमरीश सैनी, विपिन कुमार, आलोक सैनी, प्रमोद कुमार, पंकज सैनी, प्रशांत कुमार, शालिनी, नेहा सैनी, पूजा और कुमारी प्रेरणा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडवोकेट आशीष राष्ट्रवादी, सुधीर आर्य, पप्पन कश्यप, अनुपम सैनी, अनिल चौहान, प्रवेश कश्यप, नितिन राज सैनी, डॉ. दीपक सैनी, डॉ. रंजन धनकर, डॉ. अशोक सैनी, डॉ. विश्वास सैनी, मा. अजीत सैनी व विजय सैनी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
