फूलगढ के जंगल में नाबालिक से गैंगरेप, पथरी थाना पुलिस ने ताबडतोड कार्रवाई करते हुए फरार 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार,
हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ जंगल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को 13 जुलाई 2026 को इस घटना के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश जारी किए और थानाध्यक्ष पथरी के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया।
जांच के दौरान पुलिस टीमों ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए और क्षेत्र में मुखबिरों को सक्रिय किया। विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बाद, 17 जुलाई 2026 को पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा अब सभी आरोपियों को निर्धारित समय के भीतर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
