राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ हरिद्वार में हिंदू क्रांति दल का प्रदर्शन, चंदा चोरों को फांसी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग,
हरिद्वार : 11 जुलाई 2026 को अयोध्या के राम मंदिर में हुए करोड़ों रुपये के चढ़ावा चोरी मामले के विरोध में आज हरिद्वार के श्री राम चौक पर हिंदू क्रांति दल द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया। युवा मोर्चा जिला मंत्री विक्की प्रजापति और शहर अध्यक्ष सौरभ चौहान के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आरोपियों ने सनातन धर्म और करोड़ों राम भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से मांग की कि इन चंदा चोरों को जेल भेजने के साथ-साथ उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए और उन्हें फांसी की सजा दी जाए।
नेताओं ने नाराजगी जताई कि इस गंभीर मुद्दे पर संत समाज और अन्य संगठन मौन हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं है कि इस डकैती से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है और विपक्ष को इस पर राजनीति बंद करनी चाहिए। [
