बिजेंद्र शीर्षवाल
राज्य वित्त आयोग के निर्माण कार्यो में बड़ी हेराफेरी, नये निर्माण न करके पुराने हुए कार्य पर ही लीपापोती करके राज्य वित्त आयोग के बजट (सरकारी धन) को लगाया जा रहा ठिकाने।
प्रदेश की गाथा : विकास खण्ड बहादराबाद की ओर से कराए जा रहे राज्य वित्त आयोग के निर्माण कार्यो में बड़ी हेराफेरी, नये कार्य कराने की जगह पुराने हो रखे कार्य पर ही लीपापोती करके राज्य वित्त आयोग के बजट को ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है।
आपको बताते चलें कि ग्राम पंचायत टिहरी डोब नगर पथरी थाने के आगे से बैंक के पास कौशिल्या नेगी के मकान की ओर नाला निर्माण व स्लैब के कार्यो में नियम मानकों को ताक पर रखते हुए पहले से बने हुए कार्यो की ही लीपापोती की जा रही है। लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में इसी तरह के घटिया निर्माण कार्य कराकर सरकारी बजट, जनता के टैक्स के पैसो को ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है।
लोगों ने यह भी कहा कि उच्च अधिकारी को इस तरह का घटिया कार्यो की जांच पड़ताल करके घटिया निर्माण कार्य करने वालों का भुगतान पर रोक लगाकर उन्हे बहादराबाद विकास खण्ड से ब्लैक लिस्ट किया जाए।
आखिर अब देखना यह है कि संबधित अधिकारी गण इस तरह के घटिया निर्माण कार्यों पर संज्ञान लेकर धरातल स्तर पर क्या कारवाई कर पायेंगे।
